मनोविज्ञान (328)
शिक्षक अंकित मूल्यांकन-पत्र
20% Marks Of Theory
PDF is Paid
नोट:- PDF का भुगतान करना आवश्यक है। यदि आप असाइनमेंट का Solved PDF और Handwritten Scanned Assignment लेना चाहते हैं तो व्हाट्सएप बटन पर क्लिक करें।
1. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उतर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
(क) आपके स्वयं अध्ययन सामग्री में प्रमुख मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण दिए गए हैं। इन दृष्टिकोणों को पढ़ने के बाद एक ऐसा दृष्टिकोण चुनिए जो आपको सबसे अधिक उपयुक्त लगे। उचित तर्कों से अपने चुनाव को सिद्ध कीजिए?
(ख) प्रासंगिक आंकड़े एकत्र करने के लिए मनोवैज्ञानिक विभिन्न प्रकार के उपकरणों का उपयोग करते हैं, जैसे प्रश्नावली और साक्षात्कार मनोमिक परीक्षण, और प्रक्षेपी परीक्षण मनोमिक परीक्षण किस प्रकार प्रक्षेपी परीक्षण से भिन्न हैं, समझाए?
2. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
(क) मनुष्य के पास विभिन्न इंद्रियां होती है जो बाहरी दुनिया से जानकारी एकत्र करने में हमारी सहायता करती हैं। इसी तरह, जब आप किसी भी प्रकार का भोजन कर रहे होते हैं, तो अग्रभूमि में कौन सी इंद्रियां काम कर रही होती हैं" उल्लेख कीजिए?
(ख) आपकी एक मित्र मरियम को लगता है कि उसकी याददाश्त अच्छी है। वह अपनी याददाश्त का परीक्षण करना चाहती है। आप स्मृति को मापने के लिए किन अवधारणाओं का उपयोग कर सकते हैं प्रस्तुत कीजिए?
3. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
(क) आपकी राय में, क्या हमारी भाषा हमारी विचार प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है? उपयुक्त उदाहरणों के साथ अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए?
(ख) निम्नलिखित आरेख का उपयोग करते हुए स्पीयरमैन के सामान्य 'जी' कारक सिद्धांत की व्याख्या कीजिए?
4. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का और 100-150 शब्दों में दीजिए।
(क) बुद्धि सिद्धांत के अनेक कारक हैं। प्रत्येक कारक के लिए अपने दैनिक जीवन से उदाहरण दीजिए और उसकी पहचान कीजिए?
(ख) एक मनोवैज्ञानिक का कहना है कि वे मनोविज्ञान के मानवतावादी दृष्टिकोण का अनुसरण करते हैं। दी गई जानकारी में कौन-सी धारणाएँ तैयार की जा सकती हैं? तर्क सहित अपने उत्तर को प्रस्तुत कीजिए?
5. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
(क) समूह विकास के चार चरणों की विवेचना कीजिए। अपने दैनिक जीवन समूहों में से कम से कम दो चरणों की पहचान करने का प्रयास कीजिए?
(ख) व्यक्तिगत विकास अद्वितीय हैं, लेकिन विकास के कुछ सिद्धांत हैं जो सभी मनुष्यों में देखे जा सकते हैं। उदाहरण देते हुए विकास के सिद्धांतों का वर्णन कीजिए। इन सिद्धांतों के महत्व और हमारी दुनिया में उनकी उपयोगिता की व्याख्या कीजिए?
6. नीचे दी गई परियोजनाओं में से कोई एक परियोजना तैयार कीजिए।
(क) आपके गांव / कस्बे / शहर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आपको इस कार्यक्रम में 'स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले व्यवहार' विषय पर भाषण देना है। दिए गए विषय पर एक विस्तृत भाषण तैयार कीजिए, जो लोगों को अपने दैनिक जीवन में लागू करने और समझने आसान लगे?
(ख) आत्म-सम्मान आत्म संप्रतत्य का मूल्यांकन घटक है। कम से कम छह दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ साक्षात्कार आयोजित करके "आत्म सम्मान" शब्द की समझ पर उनकी जानकारी एकत्र कीजिए। एकत्रित जानकारी की तुलना पाठ में दी गई परिभाषा से करते हुए रिपोर्ट लिखिए?
%20Hindi%20Medium%20Solved%20Assignment%20(TMA)%202022-23.webp)

0 Comments