NIOS Class 10th Home Science (216) Solved Practical File Hindi Medium 2022-23

 गृह विज्ञान (216)

प्रैक्टिकल फाइल

NIOS Class 10th Home Science (216) Practical File in Hindi Medium

PDF is Paid

नोट:- PDF का भुगतान करना आवश्यक है। यदि आप Practical का Solved PDF और Handwritten Practical लेना चाहते हैं तो व्हाट्सएप बटन पर क्लिक करें।


प्रयोग – 1

लक्ष्य:-

किन्हीं दो सब्जियों और दो अनाजों को विभिन्न विधियों से पकाने के परिणामों का अवलोकन करना व उन्हें रिकार्ड करना। 

उद्देश्य:- 

इस प्रयोग को करने के पश्चात आपः

  • भोजन पर पकाने के प्रभावों के बारे में जान सकेंगे।
  • भोजन पकाने की विभिन विधियों को सीख सकेंगे।
  • भोजन पकाने की ऐसी विधियों को पहचान सकेंगे जिनमें पौष्टिक तत्वों को कम से कम हानि पहुँचे।

भोजन पर पकाने के प्रभावों के बारे में जान सकेंगे।

आवश्यक सामग्री

दो अनाज, दो सब्जियां, चाकू, डोंगा, खाना पकाने के बर्तन, कड़ाही, प्रेशर सॉस-पैन, भगोना, तेल, मसाले, परोसने का चम्मच, गैस का चूल्हा, एलपीजी सिलिंडर तथा पकाए कुकर, जाने वाले भोजन की सामग्री।

  1. दो अनाज व दो सब्जियों का चयन करें।
  2. इन खाद्य पदार्थों को बनाने की विभिन्न विधियों का अवलोकन करें जैसे तलना, शुष्क विधि द्वारा पकाना तथा - नम विधि द्वारा पकाना।
  3. इन विधियों का प्रयोग करके भोजन पकाएँ। पकाए गए खाद्य पदार्थों के नमूने इकट्ठा करें और देखें कि उनके रंग, स्वाद तथा प्रकृति में क्या परिवर्तन हुआ है। 

अवलोकन तालिका 


सावधानियाँ

  1. अन्न व सब्जियों को अच्छी तरह धो लें।
  2. सब्जियों को काटने के पश्चात न धोएँ।
  3. सब्जियों को बहुत छोटे-छोटे टुकड़ों में न काटें।
  4. खाद्य पदार्थों को अत्यधिक न पकाएँ।
  5. पकाने के लिए पर्याप्त पानी, तेल व आँच का प्रयोग करें।
निष्कर्ष

पकाने से खाद्य पदार्थ के स्वरूप, स्वाद व गुणवत्ता में सुधार होता है और भोजन स्वादिष्ट हो जाता है।

प्रयोग – 2

लक्ष्य:-

आँखें से देख कर वस्त्र को पहचानना

  • बुना हुआ कपड़ा
  • निट किया गया कपड़ा
उद्देश्य:-

  • इस प्रयोग को करने के पश्चात आप निट व वीविंग द्वारा बुने गए कपड़ों को देख कर पहचानने में सक्षम हो पाएँगे।

आवश्यक सामग्री:+

विभिन्न तरीकों से कपड़ों के टुकड़े इकट्ठा करें। जैसे,

क) घर से या दर्जी के पास बचे हुए कपड़े।

ख) पुरानी बनियान / टी-शर्ट / जुराबें या स्वेटर

विधि:-

  1. उपर्युक्त किन्हीं दो साधनों से जुटाए गए कपड़े के टुकड़ों में से 5 सेंमी x 5 सेंमी के नमूने काट लें। 
  2. चयन के मापदंड का प्रयोग करते हुए कपड़े की विशेषताओं का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें। 
  3. एक निट का नमूना तथा एक वीविंग का नमूना छाँटें। 
  4. इन्हें अपनी प्रयोग पुस्तिका में चिपकाएँ। 
  5. इन नमूनों के बीच के अंतर को रिकार्ड करें।
चयन की विशेषताएँ
चयन की विशेषताएँ

संबंधित प्रश्न:-

1. निट वाले कपड़े तथा वीविंग वाले कपड़े में दो अंतर बताएँ। 2. वीविंग के प्रकारों की सूची बनाएँ। 

प्रयोग – 3
लक्ष्य:- 

प्राथमिक उपचार किट तैयार करना।

उद्देश्य:-

इस प्रयोग को करने के पश्चात आप।

  • घर में आपात स्थिति के समय प्रयोग में आने वाली आवश्यक प्राथमिक उपचार सामग्री की सूची बना सकेंगे।
  • आवश्यक सामग्री को प्राप्त करने के साधनों को पहचान सकेंगे।
  • प्राथमिक उपचार किट को तैयार कर सकेंगे।
  • प्राथमिक उपचार किट की क्षमताओं को बढ़ाने वाले तरीके बता सकेंगे।
आवश्यक सामग्री:-

एक बॉक्स, बैंडएड, डिटॉल या कोई एंटिसेप्टिक क्रीम, छोटी कैंची, बड़ी कैंची, पट्टी, रुई, दर्द की दवा जैसे एस्प्रीन तथा थर्मामीटर।

एक बॉक्स, बैंडएड, डिटॉल या कोई एंटिसेप्टिक क्रीम, छोटी कैंची, बड़ी कैंची, पट्टी, रुई, दर्द की दवा जैसे एस्प्रीन तथा थर्मामीटर।

विधि:-

  1. घर में उपलब्ध कोई ठोस बॉक्स लें।
  2. सबसे पहले घर में उपलब्ध वस्तुएँ एकत्र करें।
  3. घर में जो वस्तुएँ उपलब्ध नहीं हैं उन्हें बाजार से खरीद लें।
  4. सभी सामग्रियों को बॉक्स में एकत्र कर लें।
  5. बॉक्स को ऐसे स्थान पर रखें, जहां से उसे आसानी से प्राप्त किया जा सके।

सावधानियाँ:-

  1. दवाओं की अन्तिम तिथि (Expire date) की जांच कर लें।
  2. बॉक्स को बच्चों की पहुँच से दूर रखना चाहिए।
  3. रुई - पट्टी साफ व जीवाणुरहित होनी चाहिए।

संबंधित प्रश्न:-

  1. प्राथमिक उपचार किट के लिए आवश्यक किन्हीं पांच वस्तुओं की सूची बनाएँ?
  2. साफ पट्टी का क्या महत्व है?
  3. प्राथमिक उपचार किट में कैंची का क्या उपयोग है?

प्रयोग – 4

लक्ष्य:- 

अपने परिवार की साप्ताहिक व्यय योजना को रिकार्ड करें तथा उसका अध्ययन करें।

उद्देश्य:-

इस प्रयोग को करने के पश्चात आप।

  • व्यय योजना तैयार करने की क्षमता प्राप्त कर लेंगे।
  • व्यर्थ के व्ययों को रोकने के प्रति संवेदनशील हो पाएँगे; और।
  • आपात् स्थिति में व्यय की योजना में परिवर्तनों के लिए सुझाव दे सकेंगे।

आवश्यक सामग्री:-

पैन, नोट बुक, पेपर तथा पैंसिल।

विधि:-

  1. व्यय योजना के लिए निम्नलिखित शीर्षों का प्रयोग करें।
  2. प्रतिदिन किए गए व्यय को प्रत्येक संबंधित शीर्ष के अंतर्गत लिखें।
  3. सप्ताह के अंत में सम्पूर्ण व्यय का योग करें।
सावधानियाँ:-

प्रतिदिन हर मद पर खर्च किए गए धन को सावधानीपूर्वक रिकार्ड करें।

निष्कर्ष:-

  1. कुल योग को देखते हुए निषकर्ष निकालें कि क्या खर्च औचित्यपूर्ण है और अपने उत्तर के पक्ष में उपयुक्त कारण प्रस्तुत करें।
  2. व्यय में बचत के लिए परिर्वतन सुझाएँ। 

संबंधित प्रश्न:-

  1. ऐसी तीन मदों की सूची बनाएँ जिनमें सर्वाधिक / न्यूनतम व्यय हुआ है ?
  2. मनोरंजन के लिए कुछ धन अलग रखने का महत्व बताएँ ?
  3. बचत महत्वपूर्ण क्यों है?
  4. ऐसा कौन-सा व्यय है जिसे कम करने में कठिनाई होती है?
  5. योजना में खाद्य पदार्थों पर होने वाले व्यय को कम करने के लिए तीन सुझाव प्रस्तुत करें?

ऐसी तीन मदों की सूची बनाएँ जिनमें सर्वाधिक / न्यूनतम व्यय हुआ है

प्रयोग – 5

लक्ष्य:- 

एक पारिवारिक समारोह के दौरान प्रबंधन की प्रक्रिया के चरणों को रिकार्ड करना।

उद्देश्य:- 

इस प्रयोग को करने के पश्चात आप।

  • प्रबंधन के विभिन्न चरणों को पहचान सकेंगे।
  • पारिवारिक संसाधनों के प्रयोग से पारिवारिक समारोहों को व्यवस्थित ढंग से आयोजित कर सकेंगे।
  • कार्यक्रम की सफलता / असफलता का मूल्यांकन कर सकेंगे।

आवश्यक सामग्री:-

पैन तथा कागज

विधि:-

समारोह की वास्तविक तिथि से काफी पहले इसकी योजना बनाने का कार्य आरंभ हो जाना चाहिए। नोट 'बुक योजना का ब्यौरा लिखें। योजना का ब्यौरा लिखने के लिए निम्नलिखित तालिका का प्रयोग करें। कार्यों को बाँटने के लिए इस तालिका का प्रयोग करें। 

सावधानियां:-

  1. आपको अपने ध्येय का स्पष्ट ज्ञान होना चाहिए।
  2. प्रत्येक चरण के लिए सावधानीपूर्वक योजना तैयार करें।
  3. योजना का कड़ाई से अनुपालन करें।

आपको अपने ध्येय का स्पष्ट ज्ञान होना चाहिए

निष्कर्ष:-

कार्यक्रम के अंत में मूल्यांकन करें।

मूल्यांकन के मापदंड:-

कार्यक्रम के सभी चरण सुगमतापूर्वक संचालित हुए हैं और सभी कार्य बिना किसी समस्या के सम्पन्न हो गए हैं।

संबंधित प्रश्न:-

  1. योजना से पूर्व ध्येय क्यों स्पष्ट होना चाहिए?
  2. मूल्यांकन का क्या महत्व है?
  3. कार्य का उत्तरदायित्व दूसरों को सौंपने के दो लाभ तथा दो हानियाँ बताएँ?
  4. आप यह किस प्रकार जान पाएँगे कि आपके द्वारा दूसरों को सौंपे गए कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक पूरा किया गया है?

For More Practicals and Handwritten Practical File also available. Click On WhatsApp Button 

Post a Comment

0 Comments