रसायन विज्ञान (313)
शिक्षक अंकित मूल्यांकन-पत्र
20% Marks Of Theory
PDF is Paid
नोट:- PDF का भुगतान करना आवश्यक है। यदि आप असाइनमेंट का Solved PDF और Handwritten Scanned Assignment लेना चाहते हैं तो व्हाट्सएप बटन पर क्लिक करें।
1. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में दीजिए।
(क) विचाराधीन तत्व p-ब्लॉक के तीसरे आवर्त में मौजूद हैं। इसके सबसे बाहरी कोश में 5 इलेक्ट्रॉन हैं। इसके समूह की पहचान कीजिये। इसमें अयुग्मित इलेक्ट्रानों की संख्या स्पष्ट कीजिए?
(ख) एक ऐसे यौगिक के लिए सूत्र प्रदान कीजिये जो धनात्मक रूप से आवेशित हो और एक जो ऋणात्मक रूप से आवेशित हो, जो कि Ne के साथ आइसोइलेक्ट्रॉनिक हो?
2. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में दीजिए।
(क) निम्नलिखित लैटिस को उच्चतम पैकिंग दक्षता के क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
(i) साधारण घन
(ii) कायकेंद्रित घन और
(iii) हेक्सागोनल क्लोज-पैक
(ख) निम्नलिखित में से प्रत्येक को p-टाइप या ॥ टाइप सेमीकंडक्टर के रूप में वर्गीकृत कीजिए:-
(i) Ge, In के साथ मिलाया / डोप किया जाता है।
(ii) B, Si के साथ मिलाया / डोप किया जाता है।
3. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में दीजिए।
(क) संतुलन की स्थिति में निम्नलिखित अभिक्रिया के लिए Kc का मान ज्ञात कीजिए?
2SO2(g) + O2(g) = 2SO3(g)
Given: [SO2] = 0.6 M; [O2] = 0.82 M; and [SO3] = 1.90 M
(ख) साम्यावस्था स्थिरांक का मान लिखते समय शुद्ध द्रवों और ठोसों की उपेक्षा की जा सकती है?
4. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
(क) क्षोभमंडलीय प्रदूषण को अपने शब्दों में समझाइए?
(ख) कार्बन मोनोऑक्साइड गैस, कार्बन डाइऑक्साइड गैस से ज्यादा खतरनाक है। कारण स्पष्ट कीजिये?
5. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
(क) सल्फाइड अयस्कों की सांद्रता के लिए झाग प्लवनशीलता विधि का चयन किया जाता है, व्याख्या कीजिए।
(ख) निम्नलिखित धातु शोधन विधियों में से प्रत्येक के अंतर्निहित सिद्धांत का वर्णन कीजियेः
(i) धातुओं का विद्युत अपघटन शोधन।
(ii) धातुओं का वाष्प चरण शोधन।
(ग) निम्नलिखित की निष्कर्षण में प्रमुख भूमिका का वर्णन कीजिये.
(i) NaCN का चांदी के अयस्क से चांदी के निष्कर्षण में।
(ii) क्रायोलाइट का शुद्ध एल्युमिना से एल्युमिनियम के निष्कर्षण में।
6. नीचे दी गई पारियोजनाओं में से कोई एक परियोजना तैयार कीजिए।
(a) बारहवीं कक्षा के शिक्षार्थियों ने समूह भ्रमण के रूप में पास के एक गांव का दौरा किया। ग्रामीण और शहरी वातावरण एक दूसरे से काफी भिन्न होते हैं। शहरी क्षेत्र में बहुत ज्यादा प्रदूषण है। लोग खांसी, टाइफाइड और डेंगू की बीमारियों से पीड़ित हैं लेकिन ग्रामीण इलाकों में लोग स्वस्थ हैं। ग्रामीण क्षेत्र में वृक्षों की संख्या अधिक है इसलिएपर्यावरण स्वच्छ है। इसी संदर्भ में -
(i) वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों की व्याख्या कीजिए?
(ii) प्राथमिक और द्वितीयक प्रदूषकों की पहचान कीजिए?
(iii) जल जनित दो रोगों के नाम लिखिए?
(iv) ग्लोबल वार्मिंग या भूमण्डलीय तापक्रम वृद्धि का चित्रण कीजिए?
(v) लाल बत्ती पर वाहन के इंजन को बंद करने की सलाह दी जाती है, कारण स्पष्ट कीजिए?
(vi) फोटोकैमिकल स्मॉग या प्रकाश रासायनिक धुंध को परिभाषित कीजिए।
(b) छोटे बच्चों में मधुमेह और अवसाद के बढ़ते मामलों को देखने वाले एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्राचार्य ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें उन्होंने माता-पिता और प्रधानाध्यापकों को आमंत्रित किया। इन सभी ने स्कूलों में जंक फूड पर प्रतिबंध लगाकर और स्कूल कैंटीन में सूप, लस्सी और दूध जैसे स्वस्थ स्नैक्स और पेय पेश करके इस मुद्दे को हल किया। सुबह की सभा के भाग के रूप में, छात्रों को आधे घंटे की शारीरिक गतिविधि में भाग लेना आवश्यक होगा। छह महीने बाद, प्राचार्य ने अधिकांश स्कूलों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया और पाया कि छात्रों के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है।
उपरोक्त गद्यांश को पढ़ने के बाद निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
(i) प्राचार्य द्वारा कम से कम दो प्रदर्शित मूल्यों को बताइए?
(ii) एक विद्यार्थी के रूप में आप इस मुद्दे के बारे में जागरुकता के तरीकों को समझाइए?
(iii) एक उदहारण की सहायता से अवसाद रोधी दवाओं को स्पष्ट कीजिये?
(iv) मधुमेह के रोगियों के लिए मिठाइयों को बनाने में प्रयुक्त होने वाले मधुरक का नाम लिखिए?
%20Hindi%20Medium%20Solved%20Assignment%20(TMA)%202022-23.webp)
0 Comments