गृह विज्ञान (216)
शिक्षक अंकित मूल्यांकन पत्र
20% Marks Of Theory
PDF is Paid
नोट:- PDF का भुगतान करना आवश्यक है। यदि आप असाइनमेंट का Solved PDF और Handwritten Scanned Assignment लेना चाहते हैं तो व्हाट्सएप बटन पर क्लिक करें।
1. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
(क) आम कहावत है कि 'स्वास्थ्य ही धन है।' अच्छे स्वास्थ्य के महत्व के दो कारण बताते हुए इसकी पुष्टि कीजिए।
(ख) आपके अनुसार क्या सामाजिक स्वास्थ्य अच्छे स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है? उन विशेषताओं का उल्लेख कीजिए जो अच्छे सामाजिक स्वास्थ्य को दर्शाती हैं।
2. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
(क) अपने घर की जांच कीजिए और उसमें दो संभावित क्षेत्रों की पहचान कीजिए। जो दुर्घटना संभावित हो।
(ख) खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। ऐसे दो उचित उपाय लिखिए जिनसे आग लगने की दुर्घटना से बचा जा सके।
3. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर 40-60 शब्दों में दीजिए।
(क) बेबी रत्ना 8 महीने की है, उसकी एक गतिविधि बताइए जो परिपक्वता के कारण होती है, और एक गतिविधि जो सीखने के कारण हो सकती है।
(ख) दो वंशानुगत विशेषताएं तथा दो विशेषताएं जो आपने अपने पर्यावरण से सीखा हों, की सूची बनाएं।
4. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
(क) तंतु को देखकर और छू कर पहचाना जा सकता है। एक तालिका बनाएं और निम्नलिखित रेशों की दिखावट, स्पर्शता एवं देखभाल की सूची बनाएं:
- कपास
- ऊन
- रेशम
- नायलॉन
5. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
(क) मानव संसाधन गैर-मानव संसाधन से कैसे भिन्न हैं? दो मानव और दो गैर-मानव संसाधनों की सूची बनाएं जो आपके पास हैं। संसाधनों का कुशलतापूर्वक उपयोग कैसे करें, इस बारे में अपने मित्र को दो सुझाव दीजिए।
(ख) आपको परिवार के लिए एक हिल स्टेशन की यात्रा की योजना बनानी है। प्रबंधन के चार चरणों का उपयोग करते हुए. अपने कार्यों की सूची बनाएं।
6. नीचे दी गई परियोजनाओं में से कोई एक परियोजना लगभग 500 शब्दों मैं तैयार कीजिए।
(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देकर अपने जीवन में भोजन का महत्व समझाइए।
- भोजन के किन्ही दो कार्य का वर्णन कीजिए जो जीवन को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं साथ ही दो बृहद पोषक तत्वों की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए, जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक हैं।
- भोज्य पदार्थों के पांच समूहों के साथ अपने लिए एक दिन की आहार योजना बनाइए।
(ख) 0 से 5 साल के बच्चे को ध्यान से देखें।
- किन्हीं चार कारकों को विस्तार से समझाइए जो बच्चे के शारीरिक विकास के लिए आपको महत्वपूर्ण लगे।
- आपकी राय में, व्यक्तिगत भिन्नताओं के लिए अधिक महत्वपूर्ण क्या है, अनुवांशिकी या पर्यावरण? उदाहरण सहित समझाइए।
%20Hindi%20Medium%20Solved%20Assignment%20(TMA)%202022-23.webp)
0 Comments